बांसगांव: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर चलती बाइक सवार युवक की रहस्यमय ढंग से कटी गर्दन, डवरपार चौराहे के पास सड़क पर गिरा
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डवरपार चौराहे के पास चलती बाइक पर सवार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गर्दन कट गई। बांसगांव थाना क्षेत्र के तियर गांव निवासी 28 वर्षीय बाबूलाल यादव अपने साथी अमन यादव और विकास यादव के साथ गोरखपुर से गांव लौट रहे थे। हादसे में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।