गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 15 मई शुक्रवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर सिटी एसपी के समक्ष उपस्थित हुए। सिटी एसपी के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 15 मई शुक्रवार की दोपहर 2 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।