जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक धार में बैंक के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक मुख्यालय सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार द्वारा सर्वप्रथम सहकारिता में सहकार अंतर्गत दुग्ध समिति एवं उनके सदस्यों के खाते खुलवाने व उनकी मैपिंग किये जाने तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं एवं सदस्यों के बचत खाते शाखाओं में खोलने एवं उनको रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड एवं माईक्रो एटीएम कार्ड वितरण करने के सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों शाखा प्रबंधकों को दिये गये है। साथ ही कृषि ऋणों की मांग / वसूली, अमानत संगृहण, खरीफ ऋण वितरण, अग्रिम खाद उठाने हेतु किसानों को अवगत कराने, रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड, क्यूआर कोड वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2026 सैचुरेशन, धारा 84/85 में कार्यवाही एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना में दिये गये लक्ष्य अनुसार पूर्ति करने के निर्देश समस्त शाखा प्रबंधकों को दिये गये।
उक्त बैठक में श्री सौरवसिंह समकारिया विपणन अधिकारी उज्जवल वर्मा, स्थापना प्रभारी विकास लाड, प्रभारी शाखा प्रबंधक अंकित परमार योजना एवं विकास प्रभारी एवं बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक एवं मुख्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे है।