'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) के तत्वावधान में आज धार जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का गरिमापूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर एवं धार विधायक नीना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस ऐतिहासिक अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री जी ने देश भर में 28,000 से अधिक स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" की परिकल्पना पर आधारित इस महाअभियान की शुरुआत की।
राष्ट्र तभी विकसित होगा जब युवा नशे से दूर रहेंगे
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने युवाओं को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और उन्हें इससे दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी विकसित राष्ट्र बन सकता है, जब उस देश की युवा शक्ति पूरी तरह से नशा मुक्त और ऊर्जावान हो।
विधायक श्रीमती वर्मा ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति और छात्र-छात्राओं को विधायक नीना वर्मा द्वारा नशा मुक्त जीवन जीने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उन्होंने युवाओं से इस अभियान के अग्रदूत बनने का आह्वान किया।
100 सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान
जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया मेरा युवा भारत (माय भारत) लिख दिया है और के माध्यम से यह विशेष कार्यक्रम आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता रैलियां, खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम (कल्चरल एक्टिविटीज) एवं अन्य वॉलंटियरिंग गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के जाल से दूर रखने और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.mybharat.gov.in