निज़ामाबाद: शिवराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में शनिवार को सुबह 11 बजे वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव व राम आशीष राय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।