बदायूं: ज्वालापुर गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी हुए गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | Jun 21, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ज्वालापुर गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार जुगेंद्र पुत्र रामोतार और भूरी पत्नी जुगेंद्र शिकारपुर गांव का रहने वाले हैं। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।