बदायूं: जखौलिया गांव के समीप कार के ऊपर पेड़ गिरा, कार चालक की हुई दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | Jun 20, 2024 थाना वजीरगंज क्षेत्र के जखौलिया गांव के समीप कार के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे छोटू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची गई और छोटू के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छोटू के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।