ब्यौहारी: 7 भैंस चोरी के आरोपी गिरफ्तार, सभी भैंसें बरामद
ब्यौहारी ग्राम बहेरहा निवासी किसान की 7 भैंस चोरी होने की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आमडीह क्षेत्र से भैंस लेकर जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर भैंस बरामद कीं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। जानकारी शनिवार सुबह 7 बजे सामने आई है।