देवबंद: नानौता के मुख्य बाजार में दो सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, व्यापारी घायल, मातमी जुलूस में हुई अफरा-तफरी
नानौता कस्बे के मेन बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। यह घटना उस वक्त हुई जब बाजार में शिया समुदाय का मातमी जुलूस निकाला जा रहा था। सांडों की हिंसक टक्कर के कारण जुलूस में शामिल लोग जान बचाने को इधर-उधर भागते नजर आए। सौगवारों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।