सुसनेर: सुसनेर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 5वीं व 8वीं बोर्ड की परीक्षा का हुआ शुभारंभ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के द्वारा बुधवार से कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड की परीक्षा का शुभारंभ किया गया। जिसका निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी, बीएसए संतोष भेनिया व संजय शर्मा के द्वारा किया गया। शहर के सन्तोष कैथोलिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर कक्षा 5वीं के 168 और कक्षा 8वीं के 125 बच्चे उपस्थित हुए। उक्त जानकारी परीक्षा केंद्राध्यक्ष शिवलाल दांगी ने दी।