सुसनेर: सुसनेर रेस्ट हाउस से पूरे नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति वंदन पैदल यात्रा
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में BJP महिला मोर्चा के द्वारा रेस्ट हाउस से नारी शक्ति वंदन पैदल यात्रा मंगलवार शाम को नगर में निकाली गई। जिसके माध्यम से नगरवासियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर BJP जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।