सुसनेर: उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी जिले की सीमा से बाहर हो रहा भूसे का अवैध परिवहन
सुसनेर कस्बे से गुजर रहे उज्जैन झालावाड़ NH पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन भूसे से ओवरलोड़ होकर निकल रहे हैं। सोमवार की शाम को भी भूसे से भरी टेक्टर ट्रालियां हाइवे से गुजरती हुई दिखाई दी जबकि आगर जिले में चारे की कमी के चलते DM राघवेंद्रसिंह ने भूसे का परिवहन जिले की सीमा से बाहर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। SDM मिलिंद ढोके ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।