सुसनेर: महाशिवरात्रि, रमजान, होली को लेकर सुसनेर स्थानीय प्रशासन के द्वारा पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
सुसनेर पुलिस थाने में महाशिवरात्रि, रमजान, होली, रँगपचमी व अन्य त्योहारों को लेकर आज मंगलवार की दोपहर में 1 बजे स्थानीय प्रशासन के शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें SDM मिलिंद ढोके, टीआई अनिल कुमार मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल व सीएमओ ओपी नागर ने सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।