मेदिनीनगर (डालटनगंज): डीआईजी किशोर कौशल ने पलामू रेंज का कार्यभार संभाला, डीसी ने की शिष्टाचार भेंट
भारतीय पुलिस सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री किशोर कौशल ने आज पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का संचालन टीम भावना के साथ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। डीआईजी श्री कौशल ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा घटनाओं के त्वरित और निष्पक्ष उद्भेदन