मेदिनीनगर (डालटनगंज): तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुर-एक गांव में ज़मीन विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाके में हड़कंप
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर-एक गांव में सोमवार को 5 फीट जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुर एक गांव निवासी स्व. उदयनाथ सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह (54 वर्ष) के रूप में की गई है।