पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर अफीम तस्करी के मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ग्राम चक से 1.114 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।