पलामू जिले में भीषण ठंड पड़ने, घना कोहरा छाने और कनकनी से जनजीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के प्रकोप को देखते मंगलवार से तीन दिनों तक पलामू में सभी स्तर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 8 जनवरी तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है।