पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मुख्य बिल्डिंग के बिजली पैनल में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गई, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।