पलामू के 34वें डीआईजी के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे कार्यभार संभाल लिया। पुलिस लाइन रोड स्थित कार्यालय पहुंचने पर डीआईजी किशोर कौशल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डीआईजी ने कार्यालय कर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया।