ग्रेटर नोएडा PNB घोटाले में बड़ी राहत, ग्राहकों का पैसा लौटाना शुरू!
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला मामले में पीड़ित ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बैंक ने ग्राहकों के खातों में फंसी रकम वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आज बीना भाटी के खाते में 6 लाख रुपये, टेकचंद के खाते में 30 लाख रुपये और गुड्डी देवी के खाते में 14 लाख रुपये वापस किए गए हैं।
वहीं, बैंक के जोनल हेड राजेश भौमिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच अब सीबीआई के पास चली गई है। ग्राहकों को उनका पैसा वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही अन्य पीड़ित ग्राहकों के खातों में भी उनकी रकम पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
लंबे समय से अपनी जमा पूंजी वापस मिलने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।#GreaterNoida #PNBBankScam #FarmersNews #BankFraud #NewsAajNCR