*तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*
*सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
जिले में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों से यात्रा के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा विभागवार समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाया जाए।
#PMShriSchools #tirangaYatra #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #IndianFlag #Patriotism #NationalUnity #UnityInDiversity #ProudIndian #NationFirst #PublicParticipation #Dindori #MadhyaPradesh #DistrictAdministration #GoodGovernance #Teamwork #IndiaCelebrates #TricolorPride #ViksitBharat #GovernmentOfIndia #JaiHind #jansampark #collectordindori
4 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026