चांपा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा ने राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत पदयात्रा निकाली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ देश बचाओ' जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। थाना चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से हमर चांपा चौक तक निकाली गई रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।