एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई | ऑपरेशन रानीरोना
जोधपुर/राजस्थान: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्थान एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार ₹25 हजार के इनामी तस्कर रामनिवास उर्फ रामू विश्नोई को केंद्र शासित प्रदेश दमन से दबोच लिया।
आरोपी रामनिवास नागौर जिले के रोटू गांव का रहने वाला है।
एएनटीएफ के अनुसार आरोपी एमडी की तस्करी में सक्रिय था और मुंबई से मादक पदार्थ लाकर नागौर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।
आरोपी करीब ₹8 लाख प्रति किलो में एमडी खरीदकर करीब ₹10 लाख प्रति किलो तक बेचता था।
पुलिस के मुताबिक वह करीब ₹2 लाख प्रति किलो का मुनाफा कमा रहा था।
फरारी के दौरान भी आरोपी ने मादक पदार्थों का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं किया।
जांच के दौरान उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ में आरोपी का नाम सामने आया था, जिसके बाद उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
एएनटीएफ टीम ने कई रातों का सफर कर दमन पहुंचकर आरोपी के मामा के किराए के कमरे की जानकारी जुटाई और दबिश देकर रामनिवास उर्फ रामू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि आरोपी की तलाश में एएनटीएफ लगातार उसके ठिकानों और गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
एएनटीएफ की कार्रवाई में शामिल टीमों को मुख्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
#राजस्थानपुलिस #ऑपरेशनरानीरोना #नशातस्करी #एमडी #MD #नागौर #जोधपुर #दमन #CrimeNews #RajasthanPolice #jodhpurtodaynews