डिंडौरी: जमुनिया बन्धान टोला में अधेड़ ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
डिंडौरी जिले के जमुनिया बन्धान टोला में खेत के जामुन के पेड़ पर अधेड़ ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधेड़ बीमार चल रहा था पेट दर्द से परेशान होकर अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल में पीएम करा शव परिजनों को सौपा और मामले की जांच कर रही है ।