जमुई: गादी टेलवा गांव स्थित बथान में फंदे से झूलता मिला ग्रामीण चिकित्सक का शव, परिजन ने हत्या की जताई आशंका
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 गादी टेलवा गांव स्थित बथान में ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद कुमार उर्फ गोरेलाल का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सोमवार की दोपहर 1:00 बजे तक ग्रामीण चिकित्सा के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।