लखीसराय: लखीसराय जिले की 12 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
मंगलवार को लखीसराय जिले के 12 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.ताकि प्राप्त आवेदनों को यथासंभव मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित हो सके. पूर्वाहन 11:30 बजे पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर में आयोजित शिविर में लोगों से अब तक 64 आवेदन प्राप्त किया गया था.