गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में CM ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि पर दबंग ना कर पाए कब्जा
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सीधे तौर पर मुलाकात की।वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचे,उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके प्रार्थना पत्र लिए।उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को हस्तगत करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए