गोरखपुर: ISRO वैज्ञानिक बन ठग ने शादी का झांसा देकर गोरखपुर एम्स की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर से ₹3.29 लाख की साइबर ठगी की
गोरखपुर। ऑनलाइन मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने का एक चौंकाने वाला मामला गोरखपुर से सामने आया है। एम्स गोरखपुर में कार्यरत एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर से अज्ञात जालसाज ने खुद को इसरो (ISRO) का वैज्ञानिक बताकर 3.29 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।