मोठ: मोठ कस्बे में हरे नीम के पेड़ काटने का विरोध करने पर दंपति से मारपीट, कुल्हाड़ी और लाठी से हमले का आरोप
Moth, Jhansi | Jun 14, 2026 मोठ कस्बे के अखाड़ापुरा मोहल्ले में हरे नीम के पेड़ को काटने का विरोध करने पर एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता भारती देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति धर्मेंद्र कुमार को लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।