बड़हिया: श्रावणी मेला: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में DM ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों से लिया फीडबैक
शनिवार अपराह्न 5:30 बजे DM शैलेंद्र कुमार ने श्रावणी मेला को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी कर्मियों से फीडबैक लिया. यहां श्रद्धालुओं ने भी जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की. जिला पदाधिकारी ने मेला में तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधा संवाद कर ड्यूटी में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.