अमलीपदर: गरियाबंद में घरेलू हिंसा का मामला, सब्जी में नमक कम होने पर विवाहिता को सुनाई बड़ी सजा
गरियाबंद के गुरुजी भाटा गांव में सब्जी में नमक कम होने पर 23 वर्षीय रीना साहू ने पति, सास-ससुर पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमलीपदर थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी है।