दादरी: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन एक्शन में आया, सिटी मजिस्ट्रेट ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मौसम विभाग द्वारा नोएडा समेत एनसीआर में जारी किए गए अलर्ट के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार देर रात नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने सड़क पर रात गुजर रहे असहाय लोगों से वार्ता कर उन्हें आसपास के क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों में शिफ्ट कराया है।