शिवपुरी नगर: शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का दौरा, उपार्जन केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
शिवपुरी जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर सबसे पहले ग्राम पंचायत गंगोरा स्थित माँ सकुंतला वेयरहाउस और ओम पार्श्वनाथ वेयरहाउस पहुंचे, जहां उन्होंने गेहूं उपार्जन की व्यवस्था देखी