उचेहरा: वार्ड 1 कटरा में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ नि:शुल्क भागीरथी कामदार कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
समाज के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु भागीरथी कामदार कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह कोचिंग सेंटर स्वर्गीय भागीरथी कामदार जी की स्मृति में संचालित की जा रही हैं।