टिहरी: चंबा: केशरधार के दो छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति मिली
राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार के आदित्य और गणेश को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित किया गया। मई में हुई चयन परीक्षा के बाद इन्हें मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।