रुद्रप्रयाग में घर के आंगन में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते ने किया जोरदार मुकाबला—VIDEO वायरल
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तेंदुआ शिकार की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंच गया। तेंदुआ एक घर के आंगन में घुसा और वहां सो रहे पालतू कुत्ते पर अचानक हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात विकास भवन कार्यालय के पास स्थित एक घर में हुई। रात के अंधेरे में तेंदुआ दबे पांव घर के आंगन में दाखिल हुआ और पालतू कुत्ते को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। तेंदुए के अचानक हमले से कुत्ता कुछ पल के लिए चौंका, लेकिन इसके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और शिकारी के सामने डटकर खड़ा हो गया।
घर के दरवाजे के पास तेंदुए और कुत्ते के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। आकार और ताकत में तेंदुआ भारी होने के बावजूद कुत्ते ने लगातार उसका मुक�
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 9, 2026