रहली क्षेत्र में खुलेआम हो रही अबैध शराब की बिक्री और शराबियों के आतंक के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में आमआदमी का जीना दूभर हो गया है।गांव गांव में हो रही अबैध शराब की बिक्री एवं शराबियों के आतंक पर रोक लगाने भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है।इसी क्रम में बुधवार को जूना ग्राम के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस को ज्ञापन सौपा है।