कानपुर: अनवरगंज में एक मामूली विवाद में पत्नी ने पति का काटा कान, धारदार हथियार से किया हमला
अनवरगंज में एक मामूली विवाद में पत्नी ने अपने पति का कान काट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल पति को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि दोनों का तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बुधवार 7:00 बजे बताया कि, पीड़ित पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।