नदबई: बरौलीछार में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, सात टीमें ले रही हैं हिस्सा
बरौलीछार गांव में बरौलीछार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। युवा अध्यक्ष दिनेश सिकरवार, उपाध्यक्ष यदुनाथ जांगिड़ और रघुवर चौधरी की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार रुपए और उपविजेता को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।