इटावा: ADJ-10 स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, ₹10,000 लगाया अर्थ दंड
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 चौबिया थाने में वर्ष 2021 हत्या की घटना के सम्बंध में दर्ज किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ADJ-10 स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा अभियुक्त सुनील उर्फ श्याम वचन निवासी कुसैली को इटावा पुलिस की प्रभावी पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, इसके साथ ही अभियुक्त पर 10,000 ₹ का अर्थ दंड भी लगाया गया।