अररिया: हिंगना गांव में घरेलू विवाद के चलते देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, घायल का इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 5, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हिंगना गांव में घरेलू विवाद को लेकर देवर ने भाभी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया शनिवार की देर रात्रि 10 बजे के करीब लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.