अररिया: सदर अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Araria, Araria | Jan 4, 2025 सदर अस्पताल परिसर के पर्ची काउंटर के समीप शनिवार की देर शाम 5 बजे के करीब चार्ज में लगे पेशेंट के मोबाइल को चोरी कर भागते, एक चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा, जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के हवाले उक्त चोर को कर दिया गया.