अररिया: पुंरन्दाहा गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 5, 2025 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुंरन्दाहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शनिवार की रात्रि 9 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.