अररिया: बलचंदा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में मां और बेटा जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 4, 2025 अररिया के कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के बलचंद गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने मां और बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है.