अररिया: पलासी में बलुआ चौक के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Jan 4, 2025 अररिया के पलासी में बलुआ चौक के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शनिवार की देर शाम 7 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार पलासी प्रखंड क्षेत्र के भिखा मोहनिया निवासी गोलू कुमार मंडल बताएं जा रहे हैं.