घाटीगांव: बीमार बेटी से मिलने जा रही मां की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर घायल
ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र स्थित रायपुरा पुलिया नयापुरा के पास रविवार शाम 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीमार बेटी से मिलने दतिया जा रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सड़क किनारे खड़ी कार से बाइक टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।