नीम चक बथानी: निमचक बथानी के खुखरी पंचायत स्थित डीआई टोला लच्छु बिगहा के वार्ड संख्या 5 के नलजल का मामला विधान परिषद में उठाया गया
बिहार विधान परिषद में सदस्य मो अफ़ाक अहमद खान द्वारा नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत पंचायत खुखरी स्थित ग्राम डीआई टोला लच्छू बिगहा के वार्ड संख्या–5 में नल-जल योजना का कार्य नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जाँच करवाते हुए समस्या के निष्पादन की बात कही।