पटना ग्रामीण: 2 फरवरी से चलने वाले बजट सत्र के लिए बिहार विधानसभा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है
भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट 2026-27 पेश किया है। वहीं अब कल से यानी की 2 फरवरी से बिहार विधानसभा का भी बजट सत्र शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर पहले ही पुख्ता इंतजाम किया गया थे और वहीं रविवार शाम करीब 6:00 बजे बिहार विधानसभा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।