लाडपुरा: नांता करणी नगर निवासी युवक नींद में छत से गिरकर हुआ गंभीर घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 26, 2024 शहर के नांता करणी नगर निवासी एक युवक नींद में उस वक्त छत से गया जब वह छत पर सोया हुआ था।सिर व हाथ पैरों में गम्भीर चोटे लगने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया।जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। भगवान पुत्र रामप्रकाश यादव डाबी में मजदूरी का कार्य करता है।वह लाइट नही आने पर छत पर सो रहा था कि वह 15 फ़ीट ऊँचाई से नीचे गिर गया।घटना में युवक जख्मी हो गया।