बांसगांव: बांसगांव के धस्का गांव में पंपसेट और बोरिंग के पानी के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल
बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्का गांव में पंपसेट और बोरिंग के पानी को लेकर विवाद हिंसक हो गया। द्रौपदी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दीपचंद साहनी उनके खेत में लगे पंपसेट और बोरिंग का जबरन इस्तेमाल कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने पहले डंडे से हमला किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे उनके पुत्र मनोज साहनी पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया।